उत्तराखंडचमोली

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग सवार होने की सूचना

बद्रीनाथ धाम से लौट रहे एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर जोशीमठ के चाई गांव के पास क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे।

जोशीमठ के चाई गांव के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर देहरादून के सहस्त्रधारा लौट रहा था। इसी दौरान जोशीमठ क्षेत्र के चाई गांव के पास यह दुर्घटना हुई। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

पायलट से संपर्क करने का प्रयास जारी

बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना सेना की ओर से प्रशासन को दी गई है। इसके बाद संबंधित टीमें हेलीकॉप्टर के पायलट से संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है। हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों और पायलट की स्थिति को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हादसे से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और राहत-बचाव अभियान की स्थिति का इंतजार है। जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button