राज्य

अखिलेश के बयान पर धामी का पलटवार, बोले- उत्तराखंडियों का अपमान बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहने संबंधी बयान पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों के मान-सम्मान और गौरव से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
धामी ने कांग्रेस से पूछा कि क्या वह अखिलेश यादव के बयान से सहमत है। यदि पार्टी इससे सहमत नहीं है तो उसे खुलकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक गठबंधन की अपनी मजबूरियां हो सकती हैं, लेकिन उत्तराखंड की जनता के मान-सम्मान के मामले में कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मुजफ्फरनगर, मसूरी और खटीमा गोलीकांड का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में मुजफ्फरनगर, मसूरी और खटीमा गोलीकांड का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने इन घटनाओं के समय दोनों नेताओं के पिता की राजनीतिक भूमिका का जिक्र करते हुए विपक्ष पर सवाल उठाए।
अजीत डोभाल का भी किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जन्म उत्तराखंड में हुआ है। उन्होंने अपना जीवन देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, भारत की ताकत बढ़ाने और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया है। धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में प्रदेश के लोगों के सम्मान से जुड़ा कोई भी मुद्दा नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button